Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»मन की बात : 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा
देश-विदेश

मन की बात : 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 28, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने 2025 की उपलब्धियों और आने वाले वर्ष 2026 के लिए योजनाओं पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि 2025 ने भारत के लिए गर्व के कई पल दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस वर्ष देश के लिए गौरव का प्रतीक बना। उन्होंने बताया कि भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया और विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई।

पीएम ने खेल की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और महिला क्रिकेट टीम ने पहला विश्वकप जीता। दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत की बेटियों ने इतिहास रचा। इसके अलावा एशिया कप और पैरा एथलीटों की सफलताएं भी देश के लिए गर्व का कारण बनीं। विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति पर भी पीएम मोदी ने गर्व जताया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और चीतों की संख्या में वृद्धि पर भी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

पीएम ने आस्था, संस्कृति और विरासत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की बात की। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ते उत्साह की भी सराहना की। युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में भी पीएम मोदी ने कई पहल का उल्लेख किया। उन्होंने ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’, निबंध प्रतियोगिताओं और ‘युवा नेता संवाद’ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने छात्रों और संस्थानों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पीएम ने भारतीय संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के प्रयासों की जानकारी दी। बेंगलुरू के भारतीय विज्ञान संस्थान और दुबई में कन्नड़ पाठशाला के उदाहरण देकर उन्होंने यह बताया कि भारत की संस्कृति और भाषा का प्रसार देश और विदेश दोनों जगह हो रहा है। सौर ऊर्जा और ग्रामीण विकास की सफलताओं का भी उन्होंने जिक्र किया। मणिपुर के मोइरांगथम सेठ द्वारा शुरू किए गए सौर पैनल अभियान और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से हजारों घरों और स्वास्थ्य केंद्रों को लाभ मिला।

पीएम ने कश्मीर के पुरातत्व और इतिहास की उपलब्धियों की भी बात की। बारामूला के बौद्ध स्तूप और कश्मीर के प्राचीन इतिहास के संरक्षण की जानकारी साझा की। उन्होंने फिजी में भारतीय भाषा और संस्कृति के प्रसार की पहल का जिक्र किया और कहा कि भारत की युवा पीढ़ी दुनिया में अपनी संस्कृति और भाषा के माध्यम से अपनी पहचान बना रही है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को नए वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और इसे विकसित भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण वर्ष बनने की आशा व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.