Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»PLFI का सक्रिय उग्रवादी आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनामी
झारखंड

PLFI का सक्रिय उग्रवादी आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनामी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Latehar : PLFI के एक सक्रय उग्रवादी आलोक यादव उर्फ चन्द्रशेखर कुमार यादव ने आज यानी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। उसने लातेहार एसपी कुमार गौरव के दफ्तर में हथियार, गोली और वर्दी के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान आलोक यादव ने पुलिस के सामने एक देशी बंदूक, चार जिंदा गोलियां और उग्रवादी संगठन की वर्दी सौंपी। वर्दी में कैमोफ्लाज रंग की शर्ट, पैंट, टी-शर्ट और टोपी शामिल हैं। उसके सरेंडर करने के दरम्यान मौके पर पलामू प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दस से बारह साल तक उग्रवादी गतिविधियों में रहा शामिल

आलोक यादव बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव का रहने वाला है। वह करीब दस-बारह सालों से उग्रवादी संगठन में सक्रिय था। पहले उसका संबंध JJMP संगठन से भी रहा है। कई मामलों में गिरफ्तार होकर वह जेल भी जा चुका है। वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से PLFI संगठन के लिए सक्रिय हो गया और रांची, लातेहार व चतरा जिलों में वारदातों को अंजाम देने में जुटा था। आलोक यादव कई मामलों में वांछित था और फरार रहने के कारण उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

35 मामलों में है आरोपी

आलोक यादव के खिलाफ कुल 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रांची जिले में 19, लातेहार में 10 और चतरा जिले में 6 मामले शामिल हैं। इन मामलों में हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं।

पुलिस ने बताया बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल और उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। एसपी कुमार गौरव का कहना है कि लगातार दबाव, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण नीति के कारण उग्रवादी अब हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। एसपी ने अन्य भटके हुए युवाओं से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सामान्य जीवन की ओर लौटें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.