Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»सैल्यूट बरही एसडीपीओ अजीत विमल: बरही में नन्हे बालक के साथ बर्बरता, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में बरही एसडीपीओ, त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पकड़ा और सड़क पर कराया परेड, पढ़े पूरी खबर
#Trending

सैल्यूट बरही एसडीपीओ अजीत विमल: बरही में नन्हे बालक के साथ बर्बरता, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में बरही एसडीपीओ, त्वरित कार्रवाई, आरोपी को पकड़ा और सड़क पर कराया परेड, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरDecember 18, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बरही। थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जहां एक नन्हे बालक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसडीपीओ अजित विमल ने लिया तत्काल संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही के एसडीपीओ अजित विमल ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित थाना को निर्देश दिए कि आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से आम जनता में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

बरही–धनबाद मुख्य मार्ग पर कराया गया पैरेड

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बरही–धनबाद मुख्य मार्ग पर पैरेड कराया गया, जिससे यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि मासूम बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस कार्रवाई की हो रही सराहना

एसडीपीओ अजित विमल के नेतृत्व में की गई इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की सक्रियता की सराहना कर रहे हैं और एसडीपीओ को बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया

जहां एक ओर वायरल वीडियो ने लोगों को आक्रोशित किया, वहीं दूसरी ओर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने राहत और संतोष का माहौल बनाया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पुलिस प्रशासन को धन्यवाद और बधाई संदेश भेज रहे हैं।

प्रशासन की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से अपराधियों में डर

बरही में हुई इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए मामलों पर यदि प्रशासन त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करे, तो अपराधियों में कानून का डर और जनता में भरोसा दोनों कायम रहता है। नन्हे बालक के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस की तत्परता निश्चित रूप से एक मिसाल बनकर सामने आई है।

बरही का ही रहने वाला है आरोपी आलोक

आरोपी आलोक गुप्ता पिता स्वर्गीय वीरेंद्र शाह बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर गया रोड का रहने वाला है। इसी पर आरोप है कि नन्हे बालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। जो वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के आधार पर बरही एसडीपीओ अजीत विमल ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की। आलोक पर बरही थाना कांड संख्या 468/2025 के  तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.