Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»नितिन नबीन की नियुक्ति पर कांग्रेस-झामुमो का भाजपा पर वार, बोले- संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा
झारखंड

नितिन नबीन की नियुक्ति पर कांग्रेस-झामुमो का भाजपा पर वार, बोले- संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 15, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और इंडिया ब्लॉक के नेता आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने नितिन नबीन की नियुक्ति को पार्टी आलाकमान का बेहतर फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी बदलाव और नए नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस नियुक्ति को भाजपा में वंशवाद का उदाहरण बताया है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वंशवाद पर सवाल उठाने वाली भाजपा ने खुद इसका ताजा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है और संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा है।

कांग्रेस ने भी इस नियुक्ति पर भाजपा को घेरा है। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता जगदीश साहू ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पार्टी में कोई ऐसा अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता नहीं था, जिसे मेहनत के दम पर यह जिम्मेदारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं और भाजपा को वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.