Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन बुधवार को शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए जाएंगे। बुधवार को झारखंड विधानसभा में विधि व्यवस्था समेत कई विषयों पर एक घंटे का विशेष चर्चा भी होगी।
सदन के पटल पर बुधवार को झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक, 2025 रखा जाएगा। इसके अलावा, सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023, जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 और शाईन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 को कार्य संचालन के नियम 110 के अधीन सभा द्वारा वापस लिया जाएगा।
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के बाहर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721.25 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वाद-विवाद के बाद इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।


