New Delhi : पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा कॉल सुबह लगभग 10:40 बजे आया, जिसमें कहा गया कि स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें तुरंत पहुंचीं।
सावधानी के तौर पर स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्कूल परिसर को पूरी तरह घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। हालांकि जांच अभी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


