Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में प्रमोशन के लिए झारखंड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की चयन सूची जारी कर दी है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 10 नवंबर 2025 को हुई बैठक में वर्ष 2022 और 2023 की सेलेक्ट लिस्ट को मंजूरी दी। इसके आधार पर झारखंड कैडर में IPS के 8 रिक्त पदों को भरने की अनुमति दी गई है।
2022 की सेलेक्ट लिस्ट
वर्ष 2022 के लिए जिन अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं
- शिवेंद्र (जन्म: 03.1971)
- राधा प्रेम किशोर (जन्म: 12.1971)
- मुकेश कुमार महतो (जन्म: 01.1978)
- दीपक कुमार (जन्म: 10.1984)
इनमें से पहले तीन अधिकारियों के नाम प्रोविजनल रूप से शामिल किए गए हैं। उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की जांच और राज्य सरकार से सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही इनका प्रमोशन पक्का होगा।
2023 की सेलेक्ट लिस्ट
वर्ष 2023 के लिए भी कई अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं
- शिवेंद्र
- राधा प्रेम किशोर
- मुकेश कुमार महतो
- मंजरुल होडा (जन्म: 02.1977)
- राजेश कुमार (जन्म: 12.1982)
- रोशन गुरिया (जन्म: 10.1978)
- श्रीराम सामद (जन्म: 07.1982)
इनमें भी तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रावधान के तहत सूची में जगह दी गई है। इनका नाम भी प्रोविजनल है और इनका प्रमोशन आपराधिक मामलों की स्थिति और सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र पर निर्भर करेगा।
केंद्र सरकार की यह अधिसूचना 9 दिसंबर 2025 को जारी की गई। इस घोषणा के साथ ही झारखंड कैडर में IPS अधिकारियों की कमी को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।


