Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»इंडिगो फ्लाइट संकट जारी, 10 दिसंबर तक सब ठीक होने के संकेत
देश-विदेश

इंडिगो फ्लाइट संकट जारी, 10 दिसंबर तक सब ठीक होने के संकेत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

इंडिगो एयरलाइंस में जारी ऑपरेशनल संकट का आज सातवां दिन है। सोमवार को भी देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान सेवा में गड़बड़ी को लेकर इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब आज देना अनिवार्य है। इस बीच इंडिगो ने 10 दिसंबर से सेवाएं सामान्य होने के संकेत दिए हैं।

हैदराबाद और बेंगलुरु में बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की 77 उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें 38 आने वाली और 39 जाने वाली फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 65 आने वाली और 62 जाने वाली फ्लाइटों को रद्द किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद जारी किया जाएगा।

दिल्ली और मुंबई में भी गंभीर स्थिति

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइटें रद्द कीं। इनमें 75 डिपार्चर और 59 अराइवल शामिल हैं। लगातार उड़ानें बाधित होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएँ अस्त-व्यस्त हो गई हैं।

DGCA की अपील : “मौसम और बढ़ती मांग से दबाव”

DGCA ने देश भर के पायलट संगठनों से अपील की है कि मौजूदा संकट के दौरान पूरा सहयोग दें। DGCA ने कहा कि खराब मौसम, सीजनल डिमांड और बढ़ते यात्री लोड के कारण एयरलाइन ऑपरेशन पर अतिरिक्त दबाव बना है। अपील में कहा गया कि कोहरे का मौसम, छुट्टियों का पीक टाइम और शादी का ट्रैवल सीजन आने वाला है, ऐसे में उड़ानों की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है।

पायलटों से देरी और कैंसिलेशन कम करने का अनुरोध

DGCA ने पायलटों से कहा है कि वे आसान ऑपरेशन, कम से कम देरी, कम से कम कैंसिलेशन और एयरलाइंस के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करें। DGCA ने पायलटों की भूमिका को “अत्यंत महत्वपूर्ण” बताते हुए भरोसा जताया कि वे इस चुनौतीपूर्ण समय में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

पायलट संगठन का समर्थन

DGCA की अपील के बाद एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि वह DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने और यात्रियों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.