Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गोवा क्लब हादसा : झारखंड के तीन युवकों की गई जान, सीएम ने जताया शोक
झारखंड

गोवा क्लब हादसा : झारखंड के तीन युवकों की गई जान, सीएम ने जताया शोक

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 7, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : गोवा में बीती देर रात अरपोरा स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं, जो गोवा में कुक का काम कर रहे थे। झारखंड के जिन युवकों की मौत हुई, उनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके भाई विनोद महतो (22) शामिल हैं। तीसरे युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी मोहित मंडा (22) के रूप में हुई है। तीनों कुछ महीने पहले ही रोज़गार की तलाश में गोवा गए थे और एक ही रेस्टोरेंट-कम-क्लब में कुक के रूप में काम कर रहे थे।

रिश्तेदार ने बताई दर्दनाक कहानी

मृतकों के रिश्तेदार नारायण माथुर ने मीडिया को बताया कि दो मृतक उनके भतीजे थे। वे रेस्टोरेंट के किचन में काम करते थे। उन्होंने कहा, “आज सुबह हमें हादसे की जानकारी मिली। हमारे एक पड़ोसी की भी इस आग में मौत हो गई। हम सभी झारखंड के रहने वाले हैं।”

झारखंड सीएम का शोक संदेश

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

आग लगने की वजह की जांच जारी

हादसा आधी रात के करीब हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों ने फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

गोवा सीएम ने दिए जांच के आदेश

गोवा के सीएम ने इस घटना को “गोवा पर्यटन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा” बताया। उन्होंने कहा कि वे रात 1:30 बजे मौके पर पहुंचे थे और अधिकारियों ने आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया। कुछ लोग क्लब से समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन बाकी नहीं बच पाए। सीएम ने बताया कि क्लब मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। मैनेजर और अन्य स्टाफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.