Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»अतिक्रमणकारियों चला छावनी परिषद का डंडा, सड़क से हटकर लगेगी दुकान
#Trending

अतिक्रमणकारियों चला छावनी परिषद का डंडा, सड़क से हटकर लगेगी दुकान

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरDecember 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चूना डालकर अतिक्रमणकारियों के लिए खींची गई लकीर

रामगढ़। शहर में सड़कों का अतिक्रमण करने वालों पर छावनी परिषद ने एक बार फिर अपना डंडा चलाया है। शुक्रवार को छावनी परिषद के कर्मचारी सड़क पर उतरे। उन्होंने ठेले, खोमचे, गुमटी तथा अवैध तरीके से फुटपाथ पर लगी झोपड़ी व टेंट को हटवाया। इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों को उनकी जगह भी दिखाने की कोशिश की गई। फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र की नालियां और पैदल चलने वाले जगह का अतिक्रमण कर अपनी दुकान चलाई जा रही थी। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी सूरत पर पैदल चलने वाले यात्रियों की जगह पर कोई दुकान, ठेला या गुमटी नहीं लगेगा। अगर उस स्थान पर किसी के भी प्रतिष्ठा मिलेंगे तो उसे जप्त करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।

चूना डालकर अतिक्रमणकारियों के लिए खींची गई लकीर

रामगढ़ पुलिस प्रशासन के सहयोग से छावनी परिषद के कई कर्मचारी सड़क पर अवैध दुकानों को हटवाते नजर आए। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मी ओम प्रकाश चौहान, एसएन राव के नेतृत्व में चूना डालकर लकीर खींची गई। यह लकीर इस बात को इंगित कर रही थी कि कोई भी फुटपाथी दुकानदार उस लकीर के आगे अपना टेंट नहीं लगाएगा। यहां तक की नालियों का अतिक्रमण भी किसी सूरत में नहीं होगा। जिस स्थान पर दुकान लगाने का निर्देश दिया जाएगा, वहीं दुकानें लगेंगी।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई राजनीति

फुटपाथी दुकानदारों को जब हटाने का प्रयास किया गया, तब वहां राजनीति भी शुरू हो गई। कई दुकानदारों ने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को वहां बुला लिया। इसके बाद पुलिस, छावनी परिषद के कर्मचारी और नेता आमने-सामने हो गए। काफी बहस के बावजूद छावनी परिषद के कर्मचारी टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सड़कों का अतिक्रमण कर लोग अपनी दुकान चला रहे हैं। लेकिन यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान चलता रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.