Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»ईडी के सक्रियता से रामगढ़ में कोयला तस्करो और अफसरों के सांस फूले, पढ़े खबर
#Trending

ईडी के सक्रियता से रामगढ़ में कोयला तस्करो और अफसरों के सांस फूले, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरNovember 25, 20253 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोयला तस्करों ने मोबाइल फेंका और सिम कार्ड तोड़ा

रविवार की रात गिद्दी इलाका में घुसा इनोवा, खलबली

खाली ट्रक को भगाया, प्लांट के दरवाजे हुए बंद

रामगढ़। झारखंड के धनबाद सहित अन्य दिलो में ईडी की सक्रियता बढ़ने के कारण कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। सब लोग ईडी से बचने के उपाय ढूंढने में व्यस्त हो गए हैं। कोयला तस्करी में संलिप्त कुछ अधिकारी, कोयला तस्कर,नेता पत्रकार का सांस फूलने लगा है। हद तो इस बात का हो गया है कि तस्करी संलिप्त लोग एक दूसरे से बात करने में कतरा रहे हैं। जिससे समझा जा सकता है कि ईडी का खौफ कितना रामगढ़ में सर चढ़कर बोल रहा है।

भारत सरकार लिखी इनोवा की रामगढ़ में इंट्री से तस्करों में हड़कंप

कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो दिनों से लगातार पांच इनोवा वाहन पर सवार कुछ लोग कुजू, घाटो और गिद्दी इलाके में घूम रहे हैं। इनोवा के पीछे भारत सरकार लिखा हुआ है। जैसे ही तस्करों की नजर इनोवा कार पर पड़ी वैसे ही सबके पसीने छूटने लगे। देखते ही देखते पूरा मामला पूरे रामगढ़ में आग की तरह फैल गई। तस्करो ने इनोवा घूमने की जानकारी संबंधित अधिकारियों और लोगों तक पहुंचा दी। इसके बाद कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। साथ ही इनोवा इनोवा वाहन पर निगरानी करने लगे।

कोयला तस्करों ने तोड़े सिम कार्ड, फेंके मोबाइल!

सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ में ईडी के आने की सूचना के बाद कोयला तस्कर के अलावे कारोबार में शामिल लोगों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया। तस्कर सहित कारोबार में शामिल लोग आनन-फानन में कोयला तस्करी के प्रयोग में आने वाले मोबाइल को फेंक दिया। साथ ही उसमें लगे सिम को तोड़कर जमीन के अंदर दफना दिया।

नयामोड़ से गिद्दी की ओर बढ़ा इनोवा का पहिया, प्लांटों के दरवाजे बंद

इधर कारोबार से जुड़े सूत्रो ने बताया कि रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ इनोवा कार नयामोड़ से गिद्दी की ओर बढ़ा। तस्करों को जैसे ही सूचना मिली कि नयामोड़ से इनोवा पर सवार कुछ लोग गिद्दी की ओर जा रहे है। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफ़री का माहौल बन गया। अवैध कोयला लदे ट्रकों को तस्करों ने ठिकाना लगाना शुरू कर दिया। साथ ही अवैध कोयला खरीदने वाले प्लांटों के दरवाजे चंद मिनटों में बंद हो गया। जिसके बाद अवैध कोयला लदे ट्रकों को छुपाया गया। जबकि प्वाइंट पर कोयला लोड कर रहे ट्रकों को खाली ही भगा दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.