देश-विदेश : JSSC CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे गुरुवार को गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की हनुमंत नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
विनय साह पूर्वोत्तर रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात था और इसी सरकारी नौकरी का फायदा उठाकर लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद रेलवे महकमे में भी खलबली मच गई है।
जनवरी 2025 में झारखंड क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया था। फरारी के दौरान वह गोरखपुर में बार–बार ठिकाना बदलता रहा और अपनी पहचान छिपाने के लिए नेपाली सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


