Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»झारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य रहेगी ठंड
झारखंड

झारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य रहेगी ठंड

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इससे रांची सहित आसपास के जिलों में ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से तीन से पाँच डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। रांची में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान गोड्डा में 29.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं का असर कम होने से ठंड में कमी आई है। वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव के कारण ऊपरी हवा में नमी और हल्के बादल रह सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) :

  • गुमला : 7.8
  • लातेहार : 9.0
  • खूंटी : 9.4
  • मेदिनीनगर : 9.5
  • सिमडेगा : 9.6
  • लोहरदगा : 9.6
  • रांची : 11.3

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव जारी है और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है और अगले चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री और बढ़ सकता है।

कांके में बढ़ी ठंड

कांके में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और ठंडा रहा। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 2.8 किमी प्रति घंटा रही, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.