Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची»रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा
रांची

रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : DC मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों, जनशिकायत निवारण प्रणाली, पेंशन और अन्य योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में समयपालन और अनुशासन सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए और यदि किसी भी तरह की बिचौलिया गतिविधि पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि भूमि से संबंधित मामलों का समय पर निष्पादन किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान DC  ने उपस्थित आम नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीसी भजन्त्री ने विशेष रूप से कहा कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुँचना चाहिए। उन्होंने ऐसे मामलों की पहचान कर शीघ्र निवारण करने के निर्देश दिए, जहाँ कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है।

इसके साथ ही उन्होंने अबुआ आवास योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों को राशि समय पर भुगतान किया जाए ताकि राज्य सरकार का “हर बेघर को आवास” देने का लक्ष्य पूरा हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में नागरिकों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिलना चाहिए और तमाड़ कार्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का भी निरीक्षण किया और झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के. के. राजहंस, उप समाहर्ता भूमि सुधार छवि बाला बारला, अंचल अधिकारी बुंडू हंस हेमरोम, प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी तमाड़ समरेश भंडारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी का नोटिस, मांगी जमीन घोटाले से जुड़ी जानकारी

January 30, 2026

रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आयकर विभाग ने मारा छापा

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.