New Delhi : अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जवाब मांगा है। यह कार्रवाई उस याचिका पर की गई है, जो हादसे में मारे गए पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल ने दायर की थी।
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। अदालत ने 91 वर्षीय पिता से कहा, “आपको खुद पर बोझ नहीं लेना चाहिए। यह एक दुर्घटना थी, और आपके बेटे को दोषी नहीं ठहराया गया है।”
पायलट के पिता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने दलील दी कि एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में पायलट पर आरोप लगाने की कोशिश की गई थी। इस पर अदालत ने कहा कि वह रिपोर्ट भारत को बदनाम करने वाली थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


