Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
झारखंड

गुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 6, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chaibasa : चाईबासा के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरप्तार आरोपियों को नाम संजीव मिश्रा, राज कुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता बताये गये। इन लोगों के पास से बीस हजार रुपये कैश, दो कार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की गई है। इस बाता का खुलासा चाईबासा के एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने किया है।

एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने मीडिया को बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर पर फुटबॉल मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के दमपर डकैती की थी। अपराधियों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये नगद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिए थे। घटना के बाद गुवा (बड़ाजामदा ओपी) कांड संख्या 45/25 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। डकैतों को दबोचने के लिए चाईबासा पुलिस कप्तान अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी कर पांच अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से डकैती में लूटी गई रकम का 20 हजार रुपये, एक बलेनो कार, एक स्विफ्ट कार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की गई।

मास्टरमाइंड निकला जमशेदपुर का संजीव मिश्रा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जमशेदपुर का रहने वाला संजीव मिश्रा है। वह पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसी ने गैंग बनाकर पूरी रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.