झारखंड.. नवंबर 2025 में देशभर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक (शनिवार-रविवार) छुट्टियों के साथ-साथ राज्यवार त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, बैंक हॉलिडे हर राज्य में अलग-अलग तिथियों पर रहेंगे। यानी किसी दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज चलेगा। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। लेकिन कैश जमा, पासबुक अपडेट और चेक क्लीयरिंग जैसी काउंटर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 नवंबर (शनिवार) : कन्नड़ राज्योत्सव / इगास-बगवाल
- कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे।
- कन्नड़ राज्योत्सव कर्नाटक के गठन दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि इगास-बगवाल उत्तराखंड का पारंपरिक दीपावली उत्सव है।
7 नवंबर (शुक्रवार) : वांगला फेस्टिवल
- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- यह गारो जनजाति का प्रमुख फसल उत्सव है, जिसे 100 ढोल बजाकर मनाया जाता है।
8 नवंबर (शनिवार) : कनकदास जयंती
- कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
- यह संत और कवि श्री कनकदास की जयंती पर मनाया जाने वाला उत्सव है।
साप्ताहिक बैंक हॉलिडे
- 2 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 8 नवंबर (दूसरा शनिवार) – बैंक बंद
- 9 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 15 नवंबर (तीसरा शनिवार) – बैंक खुले रहेंगे
- 16 नवंबर (रविवार) – बैंक बंद
- 22 नवंबर (चौथा शनिवार) – बैंक बंद
- 23 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 29 नवंबर (पांचवां शनिवार) – बैंक खुले रहेंगे
- 30 नवंबर (रविवार) – बैंक बंद
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


