Simdega : सिमडेगा से बड़ी रेल हादसे की खबर सामने आई है। सिमडेगा के कानारोवां हटिया रेलखंड पर राउरकेला से रांची जा रही मालगाड़ी कानारोवां और कटाईंन के बीच, पोल संख्या 524/34 और 524/35 के पास घाटी में पलट गई।हादसे में मालगाड़ी की कुल 10 बोगियाँ बेपटरी होकर पलट गईं। इससे अप और डाउन दोनों ही रेल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और राउरकेला-हटिया रेल परिचालन बाधित हो गया है।सूचना मिलते ही रेलवे के सभी अधिकारी और कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। वे रेल परिचालन बहाल करने और हादसे से हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे हैं। फिलहाल क्षेत्र में रेल यातायात ठप है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


