Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई दौरे पर, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में करेंगे शिरकत
देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई दौरे पर, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में करेंगे शिरकत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर हैं। वे शाम करीब 4 बजे गोरेगांव के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को उजागर करने के लिए उत्साहित हैं।

ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम में वैश्विक समुद्री कंपनियों के सीईओ, निवेशक, नीति-निर्माता और अंतर्राष्ट्रीय भागीदार हिस्सा लेंगे। यह फोरम सतत समुद्री विकास, हरित नौवहन, लचीली आपूर्ति श्रृंखला और नीली अर्थव्यवस्था पर चर्चा का प्रमुख मंच है।

प्रधानमंत्री की भागीदारी समुद्री अमृत काल विजन 2047 के तहत भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में बदलने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस विजन में चार मुख्य स्तंभ शामिल हैं – बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, लॉजिस्टिक सुधार और समुद्री कौशल विकास।

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस साल का थीम है ‘महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण’। इस कार्यक्रम में 85 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वक्ता भाग लेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.