Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»PMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख, ED-NIA की जांच में खुलासा
झारखंड

PMO कर्मचारी बन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठग लिए 48 लाख, ED-NIA की जांच में खुलासा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप से सरेंडर कराने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी की गई थी। यह खुलासा ED और NIA की जांच में हुआ है। गुजरात के रहने वाले नंदलाल स्वर्णकार ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधीन काम करने वाले National Technical Research Organisation (NTRO) का निलंबित कर्मचारी बताकर यह ठगी की।

सरेंडर कराने के नाम पर हुई ठगी

जांच में पता चला है कि रांची जिले के बेड़ो निवासी चंद्रशेखर, जो दिनेश गोप के संगठन का सदस्य था, ने पूछताछ में इस साजिश का खुलासा किया। केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के बीच संगठन ने दिनेश गोप का सरेंडर कराने की योजना बनाई थी। इसी दौरान संपर्क हुआ नवीन भाई जयंती भाई पटेल से, जिसने दिल्ली निवासी नंदलाल स्वर्णकार से मुलाकात करवाई।

हवाला के जरिये 48 लाख रुपये दिल्ली भेजे गए

नंदलाल ने सरेंडर कराने के नाम पर पैसों की मांग की। इसके बाद सुमंत कुमार और जितेंद्र कुमार ने हवाला नेटवर्क के माध्यम से पानीपत से दिल्ली तक 48 लाख रुपये पहुंचाए। दिल्ली के होटल अशोक में नंदलाल स्वर्णकार को 43 लाख रुपये नकद दिए गए। सुमंत और जितेंद्र ने यह रकम “खेती से हुई कमाई” बताई। पैसे को दिल्ली तक पहुंचाने का काम परासन जैन ने किया था।

डेयरी बिजनेस में लगा दिए ठगे हुए पैसे

जांच में जब सुमंत और जितेंद्र से पूछताछ हुई तो उन्होंने पैसे देने की बात कबूल की। सितंबर 2025 में पूछताछ के दौरान नंदलाल स्वर्णकार ने भी स्वीकार किया कि उसने दिनेश गोप के सरेंडर के नाम पर पैसे लिए थे। ठगी से मिले पैसों में से 17 लाख रुपये से उसने डेयरी का व्यापार शुरू कर दिया था।

नेपाल से पकड़ाया था दिनेश गोप

दिनेश गोप झारखंड का सबसे दुर्दांत उग्रवादी माना जाता है। वह रांची, खूंटी, चाईबासा, सिमडेगा और गुमला जिलों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे नेपाल से गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जेल में बंद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.