Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज
देश-विदेश

जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश : देश की प्रमुख ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने Jio प्लेटफॉर्म लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू को अपग्रेड कर 148 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपये) कर दिया है। वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी के EBITDA/PAT का CAGR 18-21 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही, 2028 तक फ्री कैश फ्लो 558 अरब डॉलर पहुंच सकता है। रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम कीमतों में गिरावट की संभावना जताई गई, जिससे जियो को फायदा होगा।

पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने Jio की वैल्यू 136 अरब डॉलर (करीब 11,936 अरब रुपये) लगाई थी। ICICI ने इससे 12 अरब डॉलर (करीब 1,050 अरब रुपये) ज्यादा का अनुमान दिया है। हाल ही में रिलायंस की सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने 2026 की पहली छमाही में जियो का IPO लाने का ऐलान किया था, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।

ब्रोकरेज फर्म ने भारती एयरटेल को ‘बाय’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया। बेहतर विजिबिलिटी और मजबूत फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को इसका कारण बताया गया।

ICICI सिक्योरिटीज के अनुसार, जियो नए क्षेत्रों जैसे कंटेंट, स्टोरेज, डिजिटल एंटरप्राइज सॉल्यूशन, MSME मैनेज्ड सर्विसेज और रिलायंस इंटेलिजेंस के AI डिप्लॉयमेंट पर फोकस कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-28 में नॉन-कनेक्टिविटी बिजनेस का ग्रोथ रेट 46.7 प्रतिशत रहेगा। 5G रोलआउट और 6जी पेटेंट से भी फायदा होगा। 5G मार्केट में जियो का शेयर 66 प्रतिशत से ज्यादा है।

रिपोर्ट में भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन अपग्रेड के कारणों में बेहतर बिजनेस, मजबूत फाइनेंशियल स्ट्रक्चर, 5G पुश और कम डाउनग्रेड रिस्क शामिल हैं। कंपनियां फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, वैल्यू-एडेड सर्विसेज, डेटा सेंटर, SaaS और मैनेज्ड सर्विसेज जैसे एंटरप्राइज ऑफरिंग बढ़ा रही हैं। यह अपग्रेड निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.