Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»दोस्त बना हत्यारा: अपने साथी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत, आरोपी ने किया थाने में सरेंडर, पढ़े पूरी खबर
#Trending

दोस्त बना हत्यारा: अपने साथी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत, आरोपी ने किया थाने में सरेंडर, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरOctober 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

रामगढ़ शहर में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया। उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार शंकर महतो रजरप्पा थाना क्षेत्र के बहातु जमीरा गांव का रहने वाला है।

वारदात के बाद साइकिल से थाने पहुंचा हत्यारा

सुनील सिंह की हत्या करने के बाद शंकर महतो जरा भी घबराया नहीं। उसने कुल्हाड़ी को अपने कमरे में ही छोड़ दिया और साइकिल उठाकर सीधे रामगढ़ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहयोगी सुरक्षा गार्ड सुनील सिंह की हत्या कर दी है।

हत्या के पीछे की शंकर ने बताई वजह

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शंकर महतो ने अपने गुस्से का कारण भी बताया है। उसने कहा कि उससे जितना काम कराया जाता था, उसके एवज में मिलने वाली रकम कम थी। इसके अलावा सुनील सिंह अक्सर मालिक से उसकी शिकायत करता था। जिसकी वजह से उसे डांट भी पड़ती थी। बुधवार को भी सुनील सिंह के द्वारा ऐसी ही हरकतें की गई थी। रात में शंकर महतो ने शराब पी और नशे की हालत में सुनील सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कनपटी पर कई बार वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही सुनील सिंह की मौत हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.