Ranchi : झारखंड में हुक्का बार पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन अरगोड़ा इलाके के कई रेस्टोरेंट में बिना रोक-टोक हुक्का बार चलाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर रांची एसडीओ के निर्देश पर पुलिस और कोटपा की टीम ने 11 रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्का में इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थ जब्त किए गए। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। मौके पर कई कम उम्र के छात्र भी हुक्का पीते मिले।
पुलिस ने हुक्का बार संचालकों और हुक्का पी रहे युवाओं दोनों पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट से कार्ड गेम खेलने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


