Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»चीन से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच ट्रंप ने दी कुकिंग ऑयल व्यापार बंद करने की चेतावनी
देश-विदेश

चीन से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच ट्रंप ने दी कुकिंग ऑयल व्यापार बंद करने की चेतावनी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 15, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अमेरिका …अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन ने अमेरिका से सोयाबीन खरीदना बंद रखा, तो बदले में अमेरिका चीन के साथ कुकिंग ऑयल और अन्य व्यापारिक गतिविधियों को रोक सकता है।

यह बयान उस वक्त आया जब ट्रंप ने वॉशिंगटन में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन जानबूझकर अमेरिका और अर्जेंटीना के रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “चीन को दरार डालना पसंद है।”

ट्रंप ने चीन द्वारा अमेरिकी सोयाबीन न खरीदने को “आर्थिक रूप से शत्रुतापूर्ण” बताया और कहा कि इससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर भी पोस्ट कर लिखा कि यह चीन का जानबूझकर उठाया गया कदम है और अमेरिका इसकी काट के तौर पर कुकिंग ऑयल सहित अन्य व्यापारिक रिश्तों को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

इससे पहले चीन ने भी अमेरिका के खिलाफ नए टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। 14 अक्टूबर से चीन ने अपने बंदरगाहों पर आने वाले अमेरिकी जहाजों पर नया शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। यह शुल्क 400 युआन (करीब 56 डॉलर) प्रति शुद्ध टन से शुरू हुआ है और अगले तीन वर्षों तक यह हर साल बढ़ता रहेगा।

चीन ने यह कदम अमेरिका द्वारा चीनी जहाजों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के जवाब में उठाया है। चीन के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के कदम वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) के नियमों और चीन-अमेरिका समुद्री समझौते का उल्लंघन हैं। इससे दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार पर बुरा असर पड़ा है।

चीन ने इसी बीच यह भी ऐलान किया है कि वह अपने रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ खनिजों) के निर्यात पर नियंत्रण लगाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव और गहरा सकता है।

ट्रंप ने चीन पर 1 नवंबर से 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क और अन्य कड़े प्रतिबंध लागू करने की भी धमकी दी है।

इस सबके बीच चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वह अपनी गलतियों को सुधारे और व्यापारिक वार्ता में ईमानदारी दिखाए। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह बयान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई कार्य-स्तरीय बातचीत के बाद दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.