रांची। कोयले के अवैध कारोबार की मंडी सज धजकर तैयार हो गया है। जमीनों को खोदकर कोयले की निकासी लगभग शुरू कर दी गई है। दर्जनों स्थानों पर पोकलेन मशीन से ओबी को हटाया गया है। ओबी हटाने के बाद कोयले के निकासी शुरू कर दी गई है। कोयले को बड़े वाहनों में लादकर स्थानीय प्लांट और डेरी मंडी भेजने की तैयारी है। पूरे प्रकरण का खुलासा “खबर बोल” जल्द करेगा। “खबर बोल” के पास जो साक्ष्य आया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेल बड़ा होने वाला है। पूरे सच के साथ खबर को प्रकाशित किया जाएगा।
कौन है कनीय पदाधिकारी जिसने संभाला तस्करी का कमान?
बारिश थमने के बाद एक कनीय पदाधिकारी काफी चर्चा में है। कनीय पदाधिकारी अपना विभाग के अलावे अन्य विभाग के पदाधिकारी का भी ठेका ले रखा है। इसका स्पष्ट कहना है कि कोयला तस्करी का पैसा मेरे पास आएगा। इसके बाद अन्य विभागों में बंटवारा कर दिया जाएगा। अब सवाल उठता है कि वह कनीय पदाधिकारी किसके बदौलत क्षेत्र में धौस जमा रहा है। हालांकि सबका खुलासा “खबर बोल” में खबर प्रकाशित कर किया जायेगा।


