Ranchi : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों की सफाई तीव्रता से की जा रही है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा जाएगा. निगम द्वारा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. इसी क्रम में आज सहायक प्रशासक के द्वारा वार्ड नंबर 01 अंतर्गत कांके डैम घाट का निरीक्षण किया गया. घाटों की मैनुअल सफाई के साथ-साथ फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, टूटे हुए टाइल्स को हटाकर पाथ-वे को व्यवस्थित करने तथा अन्य सिविल कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बांस/बल्ली/रिबन से उचित घेराबंदी करने और स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने पर भी बल दिया गया निरीक्षण के दौरान स्वच्छता शाखा की टीम को कई अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि जलाशय से जलकुंभी को पूरी तरह हटाने के लिए वीड हार्वेस्टिंग मशीन के काम करने का समय बढ़ाया जाए, ताकि सफाई कार्य समय पर पूर्ण हो सके. साथ ही, एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन से लगातार गाद निकलने के कार्य को सुनिश्चित करने को कहा गया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


