Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा
देश-विदेश

पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 6, 20251 Min Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश : फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने नई कैबिनेट की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद अपना इस्तीफा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

लेकॉर्नू को एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने रविवार रात एक नई सरकार की घोषणा की थी, जिसमें ज़्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह मिली। इस फैसले की राजनीतिक हलकों में तीखी आलोचना हुई।

लेकॉर्नू के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश के लिए मितव्ययी बजट को पास कराना था, जबकि संसद में सरकार अल्पमत में है। इससे पहले उनके दो पूर्ववर्ती भी इसी मुद्दे पर अपने पद गंवा चुके हैं।

फ्रांस इस समय भारी कर्ज़ के दबाव में है और देश का ऋण-जीडीपी अनुपात यूरोपीय संघ के नियमों से लगभग दोगुना हो चुका है।

पिछले साल मैक्रों ने संसद में बहुमत हासिल करने के लिए समय से पहले चुनाव कराए थे, लेकिन इसका उलटा असर हुआ और उनकी पार्टी बहुमत से बाहर हो गई।

लेकॉर्नू ने पिछले हफ्ते वादा किया था कि इस बार बजट पर संसद में वोटिंग कराई जाएगी, लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद एक बार फिर फ्रांस की राजनीति अस्थिरता की ओर बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.