Ranchi : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने रांची से बरामद कर लिया है। सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थीं, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी।
गांधी जयंती के बाद गायब हुईं मुखिया
मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं। उसके बाद वह दोबारा बाहर निकलीं और फिर उनकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने चिंता जताते हुए गोमिया थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुजारिश की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
रांची से हुई बरामदगी
पुलिस को मुखिया के रांची में होने की सूचना मिली, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सपना कुमारी अब सुरक्षित हैं और परिजनों के पास भेज दी गई हैं। घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


