Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय काे पुलिस ने लखनऊ में किया हाउस अरेस्ट
देश-विदेश

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय काे पुलिस ने लखनऊ में किया हाउस अरेस्ट

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 4, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बरेली जाने वाले प्रतिनिधमंडल में शामिल पार्टी नेताओं को शनिवार उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग—अलग जगहों पर रोक लिया। इस दौरान कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। इनमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष भी शामिल रहे। पुलिस ने उनको उनके सरकारी आवास पर ही हाउस अरेस्ट करते हुए बरेली नहीं जाने दिया।

उन्होंने प्रशासन पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सपा के दल को बरेली जाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बताया कि बरेली में निषेधाज्ञा लागू है और आपके वहां जाने से माहौल बिगड़ सकता है।

नेता प्रतिपक्ष पांडेय ने कहा कि बरेली में जो हुआ वो पूरी तरह से निंदनीय है। वहां ऐसे हालत क्यों बने, इसकी जांच के लिए सपा का दल जाना चाहता था, लेकिन प्रशासन की नाकामी खुल जाएगी इसके लिए उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है।

–सपा के जांच दल में शामिल नेतागण

सपा के बरेली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ 5 सांसद, 2 विधायक सहित कुल 14 नेता शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष के अलावा दल में सांसद हरेन्द्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्ला, सांसद नीरज मौर्य, बरेली के ही निवासी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, बरेली से विधायक अताउर्रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और बरेली के निवासी सपा के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव को शामिल हैं। इनमें नेता प्रतिपक्ष को लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जबकि दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने बरेली जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन को रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।

उल्लेखनीय है कि, बीते 26 सितम्बर को बरेली जनपद में जुम्मे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद के मुद्दे को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में मास्टर माइंड बताए गए आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. नफीस, नदीम और तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा, नफीस के बेटे फरमान समेत करीब 80 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सपा की ओर से इस हिंसा की जांच के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक 14 सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच दल को आज शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बरेली जाना है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह भारी पुलिस बल नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंच गया और उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.