Ramgarh: देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल रजरप्पा मंदिर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य लाभ के लिए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर के यज्ञशाला में हवन यज्ञ किया. जानकारी के अनुसार झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में यहां कार्यकर्ताओं ने गुरु जी की तस्वीर (कट आउट) के साथ हवन यज्ञ कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यहां आचार्य संतोष पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, सुबोध पंडा, गुड्डू पंडा, लोकेश पंडा, सुधाकर मिश्रा द्वारा विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया गया। मौके पर झामुमों संयोजक मंडली के अध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए राज्यवासी और झामुमो कार्यकर्ता अपने स्तर से कामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से स्वस्थ होकर गुरुजी झारखंड लौटे, इसके लिए हमलोग मां छिन्नमस्तिके दरबार में हवन कर बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पैतृक आवास नेमरा और जिला रामगढ़ है। उन्होंने अपने जीवन में झारखंड और यहां के वासियों के लिए खूब संघर्ष किया है। अब भी झारखंड वासियों को गुरुजी की जरूरत है। मां छिन्नमस्तिका से कामना करते है कि बाबा स्वस्थ होकर झारखंड लौटे और हम कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दें। मौके पर बिनोद महतो, अरुण बनर्जी, सतीश मुर्मू, कमलेश पांडेय, सकलदेव करमाली, शिवलाल हांसदा, कृष्णा करमाली, शुभम कुमार सहित कई मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


