Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»फूलों से सजा मां छिन्नमस्तिका का दरबार, सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
झारखंड

फूलों से सजा मां छिन्नमस्तिका का दरबार, सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन यानी सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की भव्य और विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर मंदिर के गर्भगृह के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले गए, जिससे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला।

फूलों से सजा मां का दरबार

नवरात्र के उपलक्ष्य में माता के गर्भगृह और पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता से आए विशेष कारीगरों द्वारा खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों की सजावट से मंदिर का वातावरण भक्तिमय और अलौकिक हो गया है।

रोजाना हो रही विशेष पूजा और भोग

पूरे नवरात्र के दौरान यहां मां की विशेष पूजा, आरती और भोग की परंपरा निभाई जा रही है। सप्तमी के दिन मां कालरात्रि के स्वरूप की विशेष पूजा की गई, जिसमें कई भक्तों ने व्रत और उपवास रखकर भाग लिया।

देशभर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

नवरात्र के इन दिनों में भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए रजरप्पा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

मंदिर परिसर में कई साधक और तपस्वी भी पहुंचे हैं, जो मां छिन्नमस्तिका की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए यहां साधना में लीन हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.