Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»दुर्गा पूजा पर जिला प्रशासन की तैयारी: बुलेट पर निकले एसपी अजय कुमार, बोले, त्योहार में ख़लल डालने वालों की खैर नहीं, पढ़े पूरा खबर
#Trending

दुर्गा पूजा पर जिला प्रशासन की तैयारी: बुलेट पर निकले एसपी अजय कुमार, बोले, त्योहार में ख़लल डालने वालों की खैर नहीं, पढ़े पूरा खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सड़क पर उतरे एसपी, किया फ्लैग मार्च

सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्धों पर रहेगी विशेष नजर:अजय कुमार

रामगढ़। जिले में दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी अजय कुमार रविवार को खुद सड़क पर उतर कर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च रामगढ़ थाना से शुरू होकर गांधी चौक, झंडा चौक, चट्टी बाजार, बाजार टांड़ से रिटर्न होते हुए सुभाष चौक, बिजुलिया, ब्लॉक होते हुए पुनः रामगढ़ थाना पहुंच कर संपन्न हुई।

ख़ुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले एसपी

एसपी अजय कुमार पूजा को लेकर काफ़ी गंभीर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ख़ुद शहर में घूम रहे है। इसी कड़ी में रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी अजय कुमार पहले शहर में पैदल मार्च किया। बाद में अपनी पूरी टीम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूरा शहर का भ्रमण किया। उन्होंने फ्लैग मार्च कर स्पष्ट संदेश दिया है कि पूजा में कोई भी खलल डालने का प्रयास करेगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

मेले में घूमे बेफिक्र, सेवा में तत्पर रहेंगे पुलिस अधिकारी और कर्मी

मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा मेला में रामगढ़वासी बेफिक्र होकर घूमे। पुलिस आपकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा तत्पर है। मेला के दौरान उपद्रवी और अफवाह फैलाने वाले संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि मेला को लेकर जिला पुलिस प्रशासन प्रमुख चौक चौराहा पर सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने रामगढ़ वासियों से अपील किया है कि पूजा और मेला के दौरान कोई भी अफवाह या फिर सूचना मिलता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ सीधा मुझसे संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। आमजनों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में ये थे शामिल

फ्लैग मार्च में सीओ रमेश रविदास, एसडीपीओ परमेश्वर कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे, यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे, सब इंस्पेक्टर दीपक रजक, मंजेश कुमार, बीरबल हेंब्रम, अनिल कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.