Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»करुर रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौ’त, सीएम स्टालिन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए
#Trending

करुर रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौ’त, सीएम स्टालिन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तमिलनाडु : तमिलनाडु के करुर जिले में बीती कल एक चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। इस रैली का आयोजन तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय के नेतृत्व में किया गया था।

हादसे में घायल हुए 95 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 51 को करुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में और 44 को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया। राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंटहिल कुमार के मुताबिक एक मरीज की हालत गंभीर है, बाकी सभी की स्थिति स्थिर है।तमिलनाडु के डीजीपी जी. वेंकटारमन ने बताया कि विजय के रैली में देर से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने कहा कि हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में घटना स्थल पर बिखरी चप्पलें और कपड़े दिखाई दिए। दृश्य बेहद भावुक कर देने वाले थे।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि तमिलनाडु के इतिहास में किसी राजनीतिक रैली में इतनी बड़ी जनहानि पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात करुर के अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे की जांच के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन का आदेश भी दिया है।

स्टालिन ने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.