गुमला : गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। जगुआर और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जेजेएमपी के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है ।
इस नक्सल अभियान में तीन नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जिसमें दो इनामी नक्सली है, जबकि एक कैडर है। मृतक नक्सलियों में लालू लोहरा था। लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा सब जोनल कमांडर था। लालू के पास एके 47 बरामद हुआ है। उस पर पांच लाख का इनामी था। दूसरा नक्सली का नाम छोटू उरांव था। छोटू लातेहार का रहने वाला था। उसके ऊपर भी पांच लाख का इनाम और सब जोनल कमांडर था। वहीं, तीसरा सुजीत उरांव था। वह संगठन में सक्रिय कैडर था। मृतक सुजीत लोहरदगा का रहने वाला था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


