सिमडेगा : दुर्गा पूजा से पहले सिमडेगा के 88,606 लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये मिले, कुल राशि 22 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये है।
जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-प्रभारी समाजिक सुरक्षा कोषांग, आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि राशि दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों तक पहुंचाई गई है। प्रखंडवार लाभुकों की संख्या इस प्रकार है: बानो 12,205, बांसजोर 3,967, बोलबा 3,568, जलडेगा 8,852, केरसई 5,264, कोलेबिरा 9,587, कुरडेग 6,637, पाकरटांड़ 6,014, सिमडेगा 11,869, ठेठईटांगर 14,593 और नगर परिषद क्षेत्र 6,050।
भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। लाभुक पंचायत सेवक या प्रखंड कार्यालय से सत्यापन प्रपत्र लेकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


