Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»कुख्यात अपराधी रह चुका चंदन मिश्रा का भाई है शातिर धीरज मिश्रा, पढ़े पूरा इतिहास
#Trending

कुख्यात अपराधी रह चुका चंदन मिश्रा का भाई है शातिर धीरज मिश्रा, पढ़े पूरा इतिहास

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 24, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। जिले के अलावा अन्य स्थानों पर बैंक और जेवर दुकान को लूटने वाला धीरज मिश्रा कोई छोटा खिलाड़ी नहीं है। पुलिस ने उसे पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा है। धीरज मिश्रा बिहार राज्य के बक्सर जिला अंतर्गत सकरौल थाना के पांडेपुर गांव का रहने वाला है। लेकिन इससे बड़ी उसकी पहचान उसके फुफेरे भाई चंदन मिश्रा के साथ जुड़ी हुई है। पटना के पारस हॉस्पिटल में जिस चंदन मिश्रा की हत्या हुई थी, धीरज उसका फुफेरा भाई है। ऐसी कई वारदातें हैं जिसमें धीरज शामिल रहा है। अपराध जगत में चंदन का संरक्षण भी उसे मिलता रहा है। लेकिन उसके जाने के बाद धीरज के सिर से एक बड़ा साया उठ गया। धीरज मिश्रा ने औरंगाबाद, बक्सर, हजारीबाग, रांची जिले में लगभग 14 वारदातों को अंजाम दिया है। उन सभी मामलों में वह जेल भी जा चुका है।

डकैती के पैसे से हाई प्रोफाइल लाइफ जीता है धीरज

धीरज मिश्रा डकैती के पैसे से हाई प्रोफाइल लाइफ जीता है। उसके बदन का हर कपड़ा एक बड़े ब्रांड का होता है। यहां तक कि जूते, घड़ी, चश्मा, टोपी भी हजारों रुपए का होता था। जिस जगह वह किराए पर रूम लेने जाता था वहां उम्मीद से ज्यादा पैसे मकान मालिक को थमाता था। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता था की लालच में कोई भी उसके बारे में बात नहीं करता था। बड़े आराम से हाई प्रोफाइल लाइफ जीने वाला धीरज कुमार मिश्रा अपने गैंग को सही तरीके से चलता था। कैसे गैंग का एक-एक सदस्य घटना को अंजाम देने आएगा और कैसे पुलिस की नजर से बचकर निकल जाएगा, सारा प्लान उसके दिमाग में रहता था।

जहां हो करोड़ का फायदा, वहीं डालता था डाका

धीरज मिश्रा, रूपेश विश्वकर्मा, राहुल यादव, सौरभ राम के अलावा और कई सदस्य इस गिरोह में शामिल थे। वे लोग कभी भी छोटे-मोटे लूट और डकैती की वारदातों में शामिल नहीं होते थे। वे लोग वहीं जाते थे जहां उन्हें करोड़ों का फायदा होने के शत प्रतिशत चांस होते थे। रामगढ़ के जेसी ज्वेलर्स में भी उन्हें पता था कि लगभग 4 करोड रुपए का सोना मौजूद है। लेकिन दुकान के मालिक ने जान हथेली पर रखकर डकैतों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसके विरोध के कारण न सिर्फ उसका करोड़ों का सोना बच गया, बल्कि अपराधी वहां से खुद डर कर भाग गए।

सोनार ने ही की थी जेसी ज्वेलर्स की रेकी

धीरज मिश्रा ने सोने के होलसेल विक्रेता जेसी ज्वेलर्स में डाका डालने से पहले बड़ी चतुराई दिखाई थी। उसने उन दुकानों में से एक सोनार को अपने साथ शामिल किया जो रांची में जेवर बेचता था। रांची के सोनार से जेसी ज्वेलर्स का लेनदेन चलता रहता था। इस सोनार ने धीरज मिश्रा और उसकी पूरी टीम को रामगढ़ का ना सिर्फ पता बताया , बल्कि उस ठिकाने को भी दिखाया, जहां करोड़ों रुपए का सोना और चांदी मौजूद रहता था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.