Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»मधुपुर में HDFC बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, कहा – जल्द अपराधी को पकड़ा जायेगा
झारखंड

मधुपुर में HDFC बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, कहा – जल्द अपराधी को पकड़ा जायेगा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर : देवघर जिले के मधुपुर में HDFC बैंक में हुई बड़ी डकैती की घटना के बाद मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने बैंक का दौरा किया। उनके साथ मधुपुर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि भविष्य में बैंक की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मंत्री ने दिया भरोसा

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा… मधुपुर शांतिप्रिय लोगों का नगर है। यहां की जनता अमन और चैन पसंद करती है। उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सोमवार को हथियारबंद छुह अपराधियों ने दिया था वारदात को अंजाम

बता दें कि सोमवार को मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियारबंद छह अपराधियों ने धावा बोलकर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक कैश और सोना लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.