Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»POK अपने आप हमारा होगा : राजनाथ सिंह
देश-विदेश

POK अपने आप हमारा होगा : राजनाथ सिंह

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवारको विश्वास जताया कि भारत बिना किसी आक्रामक कदम के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर नियंत्रण हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि PoK के लोग वहां के प्रशासन से आजादी की मांग कर रहे हैं। मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “PoK अपने आप हमारा होगा। वहां आजादी की मांगें उठ रही हैं, आपने नारेबाजी सुनी होगी।”

पांच साल पहले भी कही थी यही बात

रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के एक कार्यक्रम में कहा था, “हमें PoK पर हमला करने या कब्जा करने की जरूरत नहीं। वह पहले से हमारा है और एक दिन PoK खुद कहेगा, ‘मैं भी भारत हूं’।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दलों ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान PoK पर कब्जा करने का मौका गंवाने का आरोप लगाया। विपक्ष का दावा है कि कई पाकिस्तानी जेट विमानों को मार गिराने के बाद भी केंद्र सरकार ने ‘संघर्ष विराम’ पर सहमति जताई।

मोरक्को में पहला भारतीय रक्षा संयंत्र

राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को यात्रा पर हैं, जहां वे बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म (WhAP) 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह अफ्रीका में भारत का पहला रक्षा विनिर्माण संयंत्र होगा। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की मोरक्को की पहली यात्रा है। सिंह ने इसे भारत के रक्षा उद्योग की वैश्विक उपस्थिति का महत्वपूर्ण कदम बताया।

भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग

सिंह अपने मोरक्को समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौता प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देगा। हाल के वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं, और यह समझौता दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.