Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»SC का जैकलीन फर्नांडीज को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की FIR रद्द करने से इनकार
#Trending

SC का जैकलीन फर्नांडीज को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की FIR रद्द करने से इनकार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश...सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस की FIR रद्द करने से इनकार कर दिया। सोमवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने जैकलीन के वकील मुकुल रोहतगी से कहा, “हम इस स्तर पर हस्तक्षेप नहीं करेंगे।” इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी 3 जुलाई को जैकलीन की याचिका खारिज कर दी थी।

क्या है मामला?

जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। दिल्ली पुलिस ने सुकेश पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रवर्तकों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जैकलीन का कहना है कि उनका सुकेश से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ दर्ज केस गलत है। उन्होंने ED की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खुद को निर्दोष कहा है। जैकलीन इस मामले में पूछताछ के लिए ED के सामने पेश भी हो चुकी हैं।

जैकलीन की याचिका खारिज

जैकलीन ने वकील सुमीर सोढ़ी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के 3 जुलाई के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी FIR रद्द करने की मांग खारिज हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से मना कर दिया।

नेकदिली से जीता दिल

विवादों के बीच जैकलीन हाल ही में अपनी नेकदिली के लिए चर्चा में आईं। उन्होंने मुंबई में एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चे की मदद की। समाजसेवी हुसैन मंसूरी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जैकलीन उस बच्चे के साथ खेलती नजर आईं, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.