Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची की केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
झारखंड

रांची की केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ओरमांझी-रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गयी. दमकल की गाड़ियों के आने तक आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी थीं. दमकल वाहनों के घटनास्थल पर पहुंचने पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इस दौरान आस-पास का इलाका धुआं-धुआं हो गया था. इस अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान है.

फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

ओरमांझी के कोयलारी इरबा स्थित‌ केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार करीब 11.30 बजे अरिहंट इंटर प्राइजेज नामक केमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गयी. इससे फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों का‌ सामान जलकर खाक हो गया. आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहनों को लगाया गया. स्थानीय लोगों की मानें तो इस फैक्ट्री में बिजली में कुछ खराबी थी, जिसे बनवाने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाया गया था. बिजली मिस्त्री ने जैसे ही स्विच से लाइन काटा, आग धधकने लगी और देखते ही देखते आग बेकाबू हो गयी.

गैरेज और गोदाम जलने से बच गए

दमकलकर्मियों की तत्परता से केमिकल फैक्ट्री के समीप स्थित नौशाद गैरेज, भारत गैस का गोदाम, इरबा बिजली सब स्टेशन और एक लोहा गोदाम को जलने से बचा लिया गया. हालांकि ढाई-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.