रामगढ़। रामगढ़ डीएफओ नीतीश कुमार ने कोयला तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान में अवैध खनन स्थल को बंद कराया। अब दूसरी तरफ गिद्दी थाना क्षेत्र के गालोबार में अपनी टीम से छापामारी करवा कर कोयला लदा दो ट्रैक्टर को जप्त किया है।
क्या है मामला
बताते चले की डीएफओ नीतीश कुमार कोयला तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते आ रहे हैं। डीएफओ नीतीश कुमार को जब भी कोयला तस्करी की सूचना मिली है। उसपर तुरंत कार्रवाई की है। इसी कड़ी में रविवार को खबर बोल पोर्टल न्यूज़ में खबर प्रकाशित किया गया था कि गिद्दी थाना क्षेत्र के गालोबार में कोयला तस्कर अवैध कोयला भंडारण कर स्थानीय स्थान प्लांट में पहुंचा रहे हैं। सूचना के बाद डीएफओ नीतीश कुमार ने एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापामारी करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही टीम में शामिल पदाधिकारियों ने उक्त पर छापामारी कर दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जप्त किया है। डीएफओ नीतीश कुमार ने कोयला तस्करों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपना कारोबार का बोरिया बिस्तर समेट ले। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में कोयला तस्करी होने नहीं दिया जाएगा।


