Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी
झारखंड

बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 13, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

न्यू मधुबन…बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात के करीब 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर गया. हादसे में एक कर्मचारी ऊपर में फंस गया. शनिवार को उसे सुरक्षित निकाल लिया गया. कर्मियों ने बताया कि 80 फीट ऊंचा साइलो प्लांट ढह गया. करोड़ों की लागत से तैयार हुआ यह प्लांट हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है.

बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालात पर नजर

बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं. बाघमारा थाना क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी का यह मामला है. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया.

पूर्व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया था वाशरी का ऑनलाइन उदघाटन

बीसीसीएल की सबसे बड़ी 5 एमटीपीएस क्षमता वाली अत्याधुनिक वैश्विक तकनीक से युक्त न्यू मधुबन कोल वाशरी का निर्माण मेसर्स एचईसीएल द्वारा 8 साल में किया गया था. इसका उदघाटन 24 मार्च 2022 को पूर्व कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ऑनलाइन किया था.

उद्घाटन समारोह में ये लोग भी हुए थे शामिल

उद्घाटन समारोह में तत्कालीन राज्यमंत्री राव साहब पाटील दानवे, कोयला मंत्री सचिव अनिल कुमार जैन, कोल इंडिया अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीपी पीबीकेआर मल्लिकार्जुन राव, डीटी संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. 8 महीने तक परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट किया गया था.

Major Accident in BCCL: परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट के 2 साल बाद धराशायी हो गया साइलो

मेसर्स एचईसीएल ने वाशरी के संचालन के लिए चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा लि को हैंडओवर किया. 29 नवंबर 2023 को बीसीसीएल की इस ड्रीम वाशरी परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया गया था. शुरुआती दौर में ही 5 रैक वाश्ड कोल डिस्पैच करना अच्छा परफॉरमेंस माना जा रहा था. लेकिन, उस वक्त यूनियन प्रतिनिधियों ने वाशरी की कमजोर कंस्ट्रक्शन पर सवाल उठाये थे. प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. तत्कालीन सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा था कि वाशरी को एक प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा है. इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

दिल्ली की कंपनी ने स्थानीय ठेकेदार को पेटी पर दिया काम

साइलो का निर्माण 2014 में दिल्ली की कंपनी बेगेन इंडिया ने शुरू किया था. बाद में उस कंपनी के इंचार्ज आरके पांडेय ने यह कार्य पेटी ठेकेदार राजेश पांडेय को दे दिया. वर्ष 2017 में साइलो का निर्माण पूरा हुआ. निर्माण के दौरान भी साइलो का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया था. इसमें चंद्रपुरा के एक कर्मी की मौत हो गयी थी. बाद में बीसीसीएल वाशरी डिवीजन प्रबंधन की देखरेख में फिर से साइलो का निर्माण पूरा हुआ.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.