Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर शख्स की गोली मारकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड

अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर शख्स की गोली मारकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 12, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुफस्सिल …मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम राजकुमार यादव था। अपराधियों ने गोली उसकी दाहिनी आंख के ऊपर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राजकुमार यादव मजदूरी करके अपनी मां और 14 वर्षीय पुत्र का पालन-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे को सूचना दी। पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि यह हत्या जमीन से संबंधित विवाद के कारण हुई हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली भी बरामद की है और आगे की जांच जारी है।शव को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक मेडिकल टीम ने डॉ. मुकेश, डॉ. पिंकू चौधरी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक अपने पीछे एक बुजुर्ग मां और 14 वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है, जो अब पूरी तरह से बेसहारा हो गया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.