रामगढ़। शहर में सरेशाम ज्वेलरी दुकान में हुई लूटपाट मामले में अभी 24 घंटे भी नहीं हुए है। लेकिन पुलिस जाँच में जो मामले चौकाने वाला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस तो पहले लूट की ओर जाँच कर रही थी। लेकिन जैसे ही पुलिस जाँच में आगे बढ़ी वैसे ही उसे सनसनीखेज मामला सामने आया।
बदमाशों के निशाने पर क्यों थे दुकानदार आशीष!
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना घटने के बाद मामले की जाँच पड़ताल की गई। जाँच में अबतक जो मामले सामने आए है, उससे स्पष्ट होता दिख रहा है कि लूट की घटना संदिग्ध है। क्योंकि पूरे घटनाक्रम में बदमाशों के निशाने पर दुकानदार आशीष ही था। इसलिए पुलिस अपनी जांच को दो ऐंगल पर आगे बढ़ाई है।
लूटपाट के बजाय आशीष को ही क्यों साथ ले जाना चाह रहा था बदमाश
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधी लूटपाट ज्यादा दुकानदार आशीष को टारगेट कर रहा है। अपराधियों ने पिस्टल के बट से आशीष को मारकर घायल भी कर दिया। जिसके बाद अपराधी आशीष को अपने साथ ले जाने की पूरी कोशिश की। लेकिन हो हल्ला के करण वे अपने मंसूबे में नाकाम रहे।
आशीष का चल रहा है फैमिली विवाद!
सूत्रों ने बताया कि आशीष का अपने ससुराल से विवाद चल रहा है। जिसका परिवाद मामला कोर्ट में लंबित है। पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि अपराधी जबरन आशीष को ही लेने आए थे। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।


