Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»झारखंड में आज रात दिखेगा ‘लाल चांद’ का नजारा, जानिए टाइमिंग और खास बातें
झारखंड

झारखंड में आज रात दिखेगा ‘लाल चांद’ का नजारा, जानिए टाइमिंग और खास बातें

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 7, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड…भादो पूर्णिमा पर आज रविवार की रात चंद्र ग्रहण लगेगा. गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण रात 9:56 बजे से आरंभ होकर 1:28 बजे तक रहेगा. वहीं सूतक काल दोपहर 12:19 बजे से शुरू हो गया है. आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण काफी खास होने वाला है. दरअसल भारत में साल 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज दिखेगा. साथ ही ग्रहण के दौरान आज ‘लाल चांद’ का नजारा देखने को मिलेगा. जब ग्रहण अपने चरम पर होगा, तब लोगों को आसमान में लाल चांद (ब्लड मून) दिखेगा.
3 साल बाद लगेगा इतना लंबा ग्रहण
खगोलविदों के मुताबिक, यह खगोलीय घटना देश के हर हिस्से से दिखायी देगी. इसके बाद इतना लंबा ग्रहण देखने के लिए लोगों को 31 दिसंबर, 2028 तक इंतजार करना होगा. इस दौरान चांद धरती की छाया में होगा और लाल रंग की रहस्यमयी आभा में जगमगायेगा. यही वजह है कि इसे ब्लड मून भी कहा जाता है.
झारखंड के सभी जिलों में दिखेगा ग्रहण
झारखंड के सभी जिलों में आज रात चंद्र ग्रहण दिखेगा. अगर आप भी आज रात ‘लाल चांद’ का नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको ग्रहण के चरम में पहुंचने का इंतजार करना होगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण अपने चरम पर रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जायेगा. इस वक्त झारखंड के लगभग सभी जिलों में 11 बजकर 42 मिनट पर ‘लाल चांद’ दिखेगा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.