Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»बदमाश: लाइन होटल में मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, फिर चलाई गोली, फिर क्या हुआ, पढ़े खबर
#Trending

बदमाश: लाइन होटल में मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, फिर चलाई गोली, फिर क्या हुआ, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 4, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दो मनचलों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी से हुई पहचान, पुलिस जाँच में जुटी

रामगढ़। रामगढ़ में दो मनचलों ने युवती से छेड़खानी किया। विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। यह घटना बुधवार को यह घटना रांची-पटना मुख्यमार्ग एनएच 33 पर पटेल चौक और कल्याणी ढाबा में हुआ है। इस वारदात में कार पर सवार दो युवकों और तीन युवतियों की जान बाल बाल बची,‌ लेकिन गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस भी हरकत में आई और अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन लोगों ने गोली चलाकर पुलिस को चुनौती दी है।

कल्याणी ढाबा में युवतियों के साथ हुई छेड़खानी

रामगढ़ थाने में 28 वर्षीय युवक विमल कुमार सोनी ने इस पूरी घटना की सूचना दर्ज कराई है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड के रहने वाले शिवम कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात 1:00 बजे वह बुध बाजार से टाटा टिगोर कार जेएच 01 डीवाई 7514 से निकला था। रास्ते में बुध बाजार के पास ही अपनी जान पहचान की तीन युवतियों को कार में बिठाया। वे उन लोगों को खाना खिलाने के लिए निकला था। रास्ते में सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वे लोग रामगढ़ फोरलेन हाईवे पर पहुंच गए। वहां उन लोगों ने कल्याणी ढाबा को खुला देखा और उसके बाद कल्याणी ढाबा में खाना खाने के लिए बैठ गए। सुबह 4:00 बजे खाना खाने के बाद वे लोग निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गुनगुन कुमारी आइसक्रीम लेने दोबारा होटल में गई। वहीं पर बैठे हुए दो लोगों ने उसपर अश्लील टिप्पणी की।

अमन तिवारी और शिवम अनजान लोगों से भिड़ गए

युवती से छेड़खानी की जानकारी मिलते हैं शिवम अपने दोस्त अमन तिवारी और तीनों लड़कियां उस अनजान शख्स से भिड़ गए जिसने अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद होटल के लोगों ने उन लोगों को समझाकर कार में बिठाया। होटल से निकलते ही उन दो लोगों ने यामाहा मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और पटेल चौक के पास उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। जब वे लोग डर से वापस होटल पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की पहचान हुई।

सीसीटीवी से हुई मनचलों की पहचान

शिवम ने पुलिस को बताया कि कल्याणी ढाबा में पहुंचते ही उन लोगों ने देखा कि उनकी कर का शीशा टूटा हुआ है और बाएं दरवाजे पर गोली का निशान है। उन्होंने तत्काल कार के मालिक विक्रम कुमार सोनी को वहां बुलवाया। सीसीटीवी फुटेज में देखकर अनिल यादव और मनोज महतो के रूप में पहचान हुई है। उन लोगों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर युवक और युवतियों को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि जिन अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई है, उनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है। उनके घरों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस पहुंच रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.