Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»हजारीबाग : सिद्धू कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, चौराहा जाम
झारखंड

हजारीबाग : सिद्धू कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, चौराहा जाम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 2, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबाग…हजारीबाग में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद आदिवासी समाज और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सिद्धू कान्हू चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।
घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के त्रिपुरा, अगरतला विधायक दल के नेता सुदीप राय बर्मन ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा खंडित करना उनके योगदानों को अपमानित करने के समान है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ महीने पहले भी इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने व्यस्त और महत्वपूर्ण चौक पर अब तक एक भी सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगाया गया।हजारीबाग में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद आदिवासी समाज और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सिद्धू कान्हू चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश पटेल ने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले लोग जेल में रहने लायक हैं और जिला प्रशासन को तुरंत दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरना समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र बेक ने चेतावनी दी कि डेढ़ महीने में यह दूसरी घटना है और अब आदिवासी समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें अपने पूर्वजों की तरह तीर-धनुष लेकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

गौरतलब है कि 30 जून 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था और इस चौक का नामकरण ‘सिद्धू कान्हू चौक’ किया गया था। लेकिन प्रतिमा के लगातार क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं लोगों की भावनाओं को आहत कर रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शहर के अत्यंत व्यस्त इलाके में स्थित इस महत्वपूर्ण चौक पर अभी तक एक भी सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगाया गया। फिलहाल, हजारीबाग में यह मामला गर्मा चुका है और लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.