Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»बढ़ता जलस्तर, बढ़ती टेंशन! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, सरकार अलर्ट
देश-विदेश

बढ़ता जलस्तर, बढ़ती टेंशन! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, सरकार अलर्ट

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 1, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दिल्ली…देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे अगले 72 घंटे राजधानी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, बैराज से छोड़ा गया पानी लगभग 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है, ऐसे में खतरे की स्थिति बनने की आशंका है.
सीएम रेखा गुप्ता का बयान, घबराने की जरूरत नहीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा, “हर घंटे रिपोर्ट ली जा रही है, और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.” उन्होंने बताया कि यमुना का पानी फ्लड प्लेन तक जरूर पहुंचेगा, लेकिन बाकी इलाकों में इसका असर नहीं होगा.
पुराना रेलवे पुल और निचले इलाकों पर विशेष निगरानी
दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी कि यमुना नदी का जलस्तर 204.87 मीटर तक पहुंच गया है, और अगले 36 से 48 घंटों में यह खतरे के निशान 206.50 मीटर को पार कर सकता है. उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है. सभी टीमें ग्राउंड पर काम कर रही हैं। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है.”
206 मीटर पर शुरू होगी निकासी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 206 मीटर जलस्तर पार होते ही फ्लड प्लेन और निचले इलाकों से लोगों की निकासी शुरू कर दी जाएगी. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और फ्लड कंट्रोल विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त और अलर्ट जारी किया गया है.
दो दिन बेहद अहम
इरीगेशन एंड फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के अनुसार, यमुना का जलस्तर 2 सितंबर की शाम 5 से 8 बजे के बीच 206 मीटर पार कर सकता है. वज़ीराबाद बैराज से भी लगभग 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है. आने वाले 48-72 घंटे दिल्ली के लिए निर्णायक होंगे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.