Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»‘जोहार घाटशिला’ लिख चंपई सोरेन ने पोस्ट की फोटो, राजनीतिक हलचल तेज
झारखंड

‘जोहार घाटशिला’ लिख चंपई सोरेन ने पोस्ट की फोटो, राजनीतिक हलचल तेज

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 31, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

घाटशिला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आने लगे है।रविवार को चंपई सोरेन ने जब अपने इंटरनेट मीडिया पेज पर घाटशिला की धरती में खड़े होकर जोहार घाटशिला लिखकर एक फोटो पोस्ट किया तो क्षेत्र में राजनीतिक हलचल के साथ चर्चाएं शुरू हो गई।
चंपई सोरेन ने घाटशिला में कई समर्थक व लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया के दूधियाशोली में हो रहे फुटबाल टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए चंपई सोरेन रवाना हुए।
राजनीतिक हलचल तेज
इस टूर्नामेंट में कई वर्षों से चंपई सोरेन शामिल होते आ रहे। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के सुगबुगाहट से ही चंपई सोरेन के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों से मुलाकात व रणनीति से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई।
हालांकि, इसके पहले भी चंपई सोरेन कई बार घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कई कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों से मिलते रहे। पिछले बार उनके पुत्र के विधानसभा चुनाव लड़ने के कारण वे घाटशिला में काफी सक्रिय थे।
हालांकि, पुत्र को घाटशिला सीट से जीता पाने में वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद से ही वे लगातार घाटशिला आते-जाते रहे। अब उपचुनाव की संभावनाओं के बीच चंपई के घाटशिला क्षेत्र में आने व आदिवासी बहुल व शहरी क्षेत्र में लोगों संग मुलाकात ने राजनीतिक हलचल को बढ़ाया।
अभी औपचारिक रूप से न तो चुनाव की घोषणा हुई है, न ही किसी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। चंपई के पुत्र को दोबारा घाटशिला से टिकट मिलेगा या नहीं ये भी तय नहीं।
फिर भी राजनीतिक जानकार ऐसे दौरे को चुनावी माहौल तैयार करने में अहम भूमिका मान रहे। चंपई की पकड़ घाटशिला के आदिवासी बहुल क्षेत्र में अच्छी मानी जाती है।
भाजपा के दूसरे नेता भी हो गए सक्रिय
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को ही घाटशिला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया था। लेकिन उन्हें रामदास सोरेन से हार का सामना करना पड़ा था। अब रामदास सोरेन के निधन से घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गई। ऐसे में यहां दोबारा उपचुनाव होंगे।
अब उपचुनाव के सुगबुगाहट के बीच आने वाले चुनाव में भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी, इसको लेकर भी हलचल तेज हो गई। भाजपा में उम्मीदवार की आस में वर्षों से संगठन में जुड़कर राजनीतिक रूप से अपनी सेवा दे रहे नेताओं को भी इस बार उपचुनाव में संगठन से काफी उम्मीदें है संगठन में वैसे नेता भी अब सक्रिय नजर आने लगे। क्षेत्र में वे भी अपनी गतिविधियों को तेज कर अंदर ही अंदर उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
इस बार उपचुनाव में बने राजनीतिक परिस्थितयों व माहौल को देखते हुए भाजपा आलाकमान भी पिछले चुनाव के हार से सीख लेते हुए उम्मीदवार के चयन में तमाम समीकरणों का ख्याल रखते हुए प्रत्याशी का चयन करेगा। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.