Ranchi : झारखंड सरकार ने हायर एजुकेशन में सुधार के लिए पुरस्कार योजना तैयार किया है. योजना के तहत क्वालिटी ऑफ एजुकेशन के लिए नौ तरह के पुरस्कार देनी की शुरुआत की गई है. उच्च शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. योजना का नाम झारखण्ड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना रखा गया है.उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी में 9 तरह के पुरूस्कार दिए जाएंगे. पुरस्कार की राशि एक से 8 लाख रूपए की होगी. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से योजना लागू की गई है.
आजीवन योगदान के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार
झारखंड राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा. पुरस्कृत व्यक्ति समूह को रुपये 8 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. यदि पुरस्कार के लिए किसी समूह का चयन किया जाता है, तो पुरस्कार राशि उक्त समूह के सभी सदस्यों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त पुरस्कृत व्यक्ति व समूह को प्रमाण पत्र तथा स्मारिका प्रदान किया जायेगा.
उद्देश्य उच्च शिक्षा में सुधार
योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना और बेहतरीन काम करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करना है. राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और इसके विकास के लिए इस योजना को लागू की है
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


